झारखण्ड में 10 जून तक लॉक डाउन, पाबंदियां लागू, 9 जिलों में जूता, कपड़ा, गहना की नही खुलेंगी दुकानें

AJ डेस्क: झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (लॉक डाउन) को एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉक डाउन के दौरान पहले से लागू सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे। CM हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 10 जून तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बाकी सभी प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेगी।

 

लॉक डाउन के दौरान पहले की ही तरह सभी दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। ऐसे 15 जिले जहां संक्रमण का स्तर कम है वहां दुकानें शर्तों के साथ खुली रहेंगी। राजधानी रांची समेत 9 जिलों बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला और रामगढ़ में जेवर, कपड़ा और जूते की दुकानें नहीं खुलेंगी। शादी समारोह में कोई छूट नही मिलेगी। बता दें कि झारखंड में लॉक डाउन की अवधि 3 जून की सुबह 6 बजे समाप्त हो रही थी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »