बाघमारा के नागदा में 250 बोरा अवैध कोयला जब्त

AJ डेस्क: धनबाद में कोयला तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। जिसकी गवाही छापेमारी में प्रतिदिन बरामद हो रहा कोयला खुद दे रहा है। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिदिन कहीं ना कहीं से कोयला तस्करी की मिल रही गुप्त सूचना के बाद कि जा रही छापेमारी में बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी का खुलासा हो रहा है। ताजा मामला बाघमारा के नागदा का है।

 

 

जहां बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू के निर्देश पर डीएसपी के हाउस गार्ड ने नागदा बस्ती के समीप मधुडीह के बंद पड़े बीसीसीएल क्वाटर के समीप जंगल में चल रहे एक अवैध कोयला डिपो पर छापामारी कर करीब 250 बोरा अवैध कोयला बरामद किया गया है। जिसे भाटडीह ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

छापेमारी के संबंध बताया जाता है कि गुरुवार को नगदा बस्ती से सटे मधुडीह में बंद पड़े बीसीसीएल के क्वाटर के समीप बाहर से मजदूर बुला कर यहाँ एक तरह का अवैध कोयला माइंस खोल दिया गया था। जहाँ रात-दिन कोयला का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। प्रतिदिन सेकड़ो बोरियां कोयला निकाल कर जमा किया जाता था और रात के अंधेरे में उन कोयले को ट्रक में लाद कर बाहर भेजा दिया जाता था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी। जिसके बाद एक विशेष टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी कर सफलता हासिल की।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »