शादी के कार्ड पर छप रहे लालू-राबड़ी की तस्वीर और लालटेन की फोटो

AJ डेस्क: राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाते रहे हैं। झंडे पर पार्टी सुप्रीमो की तस्वीर और चिह्न भी कई बार दिखता है। लेकिन बिहार में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है RJD के अंदर और यह धीरे-धीरे पॉपुलर भी होता जा रहा है। अब पार्टी के युवा शादी के कार्ड को अनूठा लुक दे रहे हैं। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी RJD के कार्यकर्ता अब अपनी शादी के कार्ड पर लालू-राबड़ी की तस्वीर के साथ ही पार्टी का चिह्न लालटेन भी लगा रहे हैं।

 

 

RJD के युवा कार्यकर्ता अजीत कुमार खगड़िया के गोगरी प्रखण्ड के गौरैया बथान गांव के रहनेवाले हैं, जिनकी 5 जून को शादी है। अजीत बताते हैं कि उन्होंने अपनी शादी पर लालू परिवार को भी आमंत्रित किया है। स्पीड पोस्ट से उन्होंने शादी का यह कार्ड लालू परिवार को भेजा है। उन्हें उम्मीद है कि शादी में लालू परिवार से कोई जरूर आएगा और आशीर्वाद देगा।

 

 

 

 

 

 

इसके जवाब में पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है। यानी पार्टी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाना चाहती है। इधर, शादी का यह कार्ड पूरी पार्टी सहित इलाके में चर्चा का विषय है।

 

 

शादी कार्ड पर 2025 में तेजस्वी को वोट देने की अपील की थी-

इससे पहले सीतामढ़ी के परिहार के एक कार्यकर्ता ने (जिनकी शादी 31 मई 2021 को हुई) शादी के कार्ड में लालटेन निशान देते हुए लिखा था – वर-वधू आशीर्वाद स्वरूप अपेक्षित 2025 विधानसभा चुनाव में राजद पार्टी को मतदान करें और तेजस्वी यादव जी के हाथों को मजबूत करें। शादी का यह कार्ड गौतम और सपना का था।

 

 

 

 

 

 

ऐसा ही एक कार्ड 30 मई 2021 को पुतुल और दीपक का छपा था। उस पर भी लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की फोटो के साथ लालटेन लगाया गया था। लालू-राबड़ी जिंदाबाद के साथ ही दोनों बेटों के नाम भी जिंदाबाद था। कन्हौली, वैशाली के कार्यकर्ता से जुड़ा यह कार्ड था।

 

 

RJD ऐसे युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहा-

राष्ट्रीय जनता दल ने अजीत कुमार की शादी के कार्ड को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। लिखा है- ऐसी दीवानगी बस लालू जी के लिए ही हो सकती है ! इसके बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। युवा RJD के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव कहते हैं कि हमारी पार्टी में अभिभावकों को सम्मान देने की परंपरा और संस्कार है। अब यह नए रूप में दिख रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »