लातेहार के जंगल में सुरक्षाबलों ने एक युवक को गोली मार दी, देशी बंदूक के साथ 5 गिरफ्तार

AJ डेस्क: लातेहार जिले के गारु थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकू-पिरी जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक के हाथ में गोली लगने से वो जख्मी है। उसके 5 साथियों को देशी बंदूक समेत हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि सभी 6 युवक सरहुल पर्व के दौरान जंगल में शिकार करने गए थे और पुलिस ने नक्सली समझ एक को गोली मार दी। जबकि एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि सभी युवक देशी बंदूक के साथ थे और पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक को मार गिराया।

 

 

मृतक की पहचान पिरी बानो बार निवासी ब्रह्मदेव सिंह (23) के रूप में की गई। घायल में दीनानाथ सिंह शामिल है। मृत ग्रामीण ब्रह्मदेव सिंह के पास से भी एक भरूटवा बंदूक बरामद किया गया है।

 

 

मृतक के पिता सुशीलचंद्र सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सरहुल था। इस दौरान गांव के छह युवक शिकार करने जंगल में गए थे। इसी दौरान पुलिस ने युवक को गोली मार दी। मृत युवक के साथ गांव के ही रघुनाथ सिंह, सुकुल देव सिंह, गोविंद सिंह, राजेश्वर सिंह और दीनानाथ सिंह साथ में गए थे। उन्हें पुलिस ने पकड़ कर अपने पास रखा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सभी महिला-पुरुष ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित नजर आए। घटनास्थल के पास ग्रामीणों को पुलिस द्वारा नहीं जाने दिया गया।

 

 

इधर, एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि कुमंडी इलाके में सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर टीम के द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पिरी जंगल के पास कुछ युवकों को हथियार के साथ देखा गया। उन्होंने पुलिस को जैसे ही देखा तो सभी ने फायरिंग कर दी। पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक युवक मारा गया। युवक के साथ गए पांच और युवकों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।युवकों ने पुलिस को बताया कि वे शिकार करने जा रहे थे कि एक जानवर को देख गोली चला दी थी। इन युवकों के पास से पांच देशी भरूटवा बंदूक भी बरामद किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में नक्सली संगठन शामिल नहीं है और पुलिस इस तरह के मामले में तय प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »