झारखण्ड में एक जुलाई तक लॉक डाउन, पाबंदियां पहले की तरह

AJ डेस्क: झारखंड में अगले एक स्पताह के लिए अनलॉक-3 ही जारी रहेगा। अगले एक हफ्ते के लिए चल रहीं सभी पाबंदियां पहले की ही तरह चलती रहेंगी। मौजूदा हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। इसमें झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह- आंशिक लॉकडाउन को 1 जुलाई तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया।

 

 

अब 1 जुलाई की सुबह छह बजे तक पहले की ही तरह नियम और पाबंदियां लागू रहेंगी। सरकार ने इस बार भी हर रविवार लगने वाले सम्पूर्ण लॉकडाउन को यथावत रखा है। झारखंड में सभी जगह शाम 4 बजे तक ही सभी दुकानें खुली रहेंगी। इसमें सभी जिलों में कपड़ा, जूता और ज्वेलरी की दुकानों को खोलना शामिल है।

 

 

CM हेमंत ने कहा- खतरा अभी टला नहीं है

CM हेमंत सोरेन ने कहा है कि अभी खतरा टला नहीं है। इसलिए 1 जुलाई तक के लिए सारी पाबंदियों को पहले की ही तरह लागू किया गया है और स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है। हमें सरकार के निर्देशों को सही तरीके से पालन करने की जरूरत है, तभी इस संक्रमण से जीता जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »