CM हेमंत सोरेन को पुनः मिली धमकी, गाली गलौज के साथ जान मारने की धमकी

AJ डेस्क: झारखंड के CM हेमंत सोरेन को एक फिर धमकी भरा मेल मिला है। ये सेक्रेटरी टू CM के ई-मेल पर भेजा गया है। इस बार जान से मारने की धमकी के साथ-साथ गाली गलौज भी है। यह चौथी बार है जब मुख्यमंत्री को ई-मेल के माध्यम से धमकी भेजा गया है। पुलिस ने ई-मेल आईडी के आईपी एड्रेस का पता लगा लिया है।

 

 

ई-मेल का आईपी एड्रेस कर्नाटक का मिला है। आईपी एड्रेस के अनुसार, आरोपित विक्रम गोधराई है। उसका पता ए क्रॉस बीईएमएल, ले आउट, राजा राजेश्वरी नगर बंगलुरु कर्नाटक का मिला है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

गोंदा थाना में इससे संबंधित केस दर्ज किया गया है। गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि एक महीने पहले CM के ई-मेल आईडी पर मेल आया था। मामले की जांच कर ली गई है। इस संबंध में असंज्ञेय मामला दर्ज किया गया है। तफ्तीश जारी है। जल्द इस संबंध में डिटेल जानकारी दी जाएगी। पुलिस की ओर से दर्ज मामले में आरोपित विक्रम गोधराई मुनेश्वर को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है।

 

 

CM हेमंत सोरेन को पूर्व में ई-मेल से तीन बार धमकी दी जा चुकी है। पिछले वर्ष आठ व 17 जुलाई और इस साल 5 जनवरी को मुख्यमंत्री को धमकी दी गई थी। तीनों ही ईमेल से संबंधित आईपी ऐड्रेस का अब तक पता नहीं चल सका है। तीनों आईपी ऐड्रेस का सर्वर जर्मनी और स्विट्जरलैंड में है। तीनों ही मामलों की जांच सीआईडी कर रही है। अब तक तीनों ई-मेल से संबंधित आईपी ऐड्रेस और अपराधियों का पता नहीं चल सका है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »