तेतुलमारी में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, मृतक चंद्रकांत की खोपड़ी होने की संभावना, जांच शुरू

AJ डेस्क: धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र स्थित तिलाटांड वाटर रिजर्व के समीप गुरुवार को एक मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। मानव खोपड़ी मिलने की खबर पर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। बरामद खोपड़ी में जबड़ा नही होने से आशंका जताई गई कि यह खोपड़ी झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन के रिश्तेदार चंद्रकांत टुडू की होगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक चंद्रकांत टुडू के बड़े भाई अनिल टुडू ने भी दावा किया है कि बरामद खोपड़ी उनके भाई की ही है। फिलहाल पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुट गई है।

 

 

बता दें कि पिछले साल 25 अगस्त, 2020 को धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के दलदली गांव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के रिश्तेदार 40 वर्षीय चंद्रकांत टुडू की हत्या कर दी गई थी। यह हत्या उनकी पत्नी ने ही कि थी। हत्यारों ने धारदार हथियार से उनके शरीर को तीन टुकड़ों में विभक्त कर दिया था। मामले में गिरफ्तार उनकी पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने कुआं से शरीर के दो टुकड़े बरामद कर लिए थे। लेकिन मृतक का सिर बरामद नही हो सका था। जबकि मृतक की पत्नी ने तिलाटांड पहाड़ के समीप खेत में सिर फेके जाने की बात बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने खेत के पास से मुंह का निचला जबड़ा भी बरामद किया था।

 

 

हत्या के करीब 10 महीने बाद उसी जगह पर मानव खोपड़ी पाए जाने से आशंका बढ़ गई है कि यह खोपड़ी मृतक चंद्रकांत की ही हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। खोपड़ी का डीएनए टेस्ट होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह खोपड़ी मृतक चंद्रकांत की है या नही। बता दें कि इस हत्याकांड मामले में मृतक की पत्नी मालती देवी धनबाद जेल में बंद है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »