बराकर पुलिस के कस्टडी में युवक की मौत होने पर बवाल, वाहन जलाया

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल के आसनसोल के बराकर में पुलिस लॉकअप में युवक की मौत के बाद उग्र जनता ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। पूरा इलाका अग्निगर्भ में तब्दील हो गया। पुलिस की गाड़ी पर पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

 

 

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात एक युवक को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मंगलवार को इलाके के लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने के अलावा चौकी पर ईंट-पत्थर भी फेंकनी शुरू कर दी। पुलिस वाहनों में आग लगा दी। बम मारने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

 

 

 

 

 

 

बराकर निवासियों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि अरमान खान नाम के युवक को सोमवार रात बराकर पुलिस ने हिरासत में लिया था। अरमान के परिजन मंगलवार सुबह चौकी पहुंचे तो पता चला कि वह बीमार पड़ गया है और उसे आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां जाकर पता चलता है कि अरमान की मौत हो गई है। इसके बाद स्थिति विस्फोटक हो गई।

 

 

बराकर निवासी सिकंदर अंसारी ने शिकायत की है कि मुझे नहीं पता कि अरमान खान के नाम पर क्या मामला था। सुबह मैंने सुना कि पुलिस उसे उठाकर ले गई और मार डाला। फाड़ी प्रभारी भगवान हैं क्या? हम न्याय चाहते हैं। वह गरीब परिवार से था। उसके पिता गद्दी मिस्त्री हैं। अब उनका परिवार कैसे चलेगा?

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »