कुंती गुट ही असली जनता मजदूर संघ, किसी और ने बैनर का इस्तेमाल किया तो जाएगा जेल- मनीष

AJ डेस्क: झारखंड सरकार निबंधन विभाग ने जनता मजदूर संघ कुंती गुट को मान्यता दी है। इसकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता मजदूर संघ कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने पत्रकारों को दी। मान्यता मिलने के बाद कुंती गुट खेमे में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धार्थ गौतम ने जनता मजदूर संघ बच्चा सिंह गुट के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब कोई जानता मजदूर संघ के नाम का दुरुपयोग करेगा तो वह जेल जाएगा।

 

 

उन्होंने सरायढेला स्थित कुंती निवास में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि झारखंड सरकार के निबंधन विभाग ने उन्हें मान्यता दी है। इसलिए अब कुंती गुट और बच्चा गुट नहीं चलेगा। अब सिर्फ जनता मजदूर संघ है। इसके नाम, लोगो और पैड का इस्तेमाल करने पर बच्चा सिंह और उनके लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार के जमाने में पंजीकृत मजदूर संघों के निबंधन के लिए झारखंड सरकार ने 31 अक्टूबर, 2019 तक का समय दिया था। बच्चा गुट ने निबंधन के लिए आवेदन नहीं दिया। कुंती गुट की ओर से दिया गया था। निबंधन झारखंड सरकार ने 16 जुलाई, 2021 को जनता मजदूर संघ को मान्यता प्रदान की है।

 

 

ज्ञात हो जनता मजदूर संघ एक जमाने में धनबाद का सबसे बड़ा मजदूर संघ था। इसकी स्थापना झरिया के बहुचर्चित विधायक सूर्यदेव सिंह ने की थी। डेढ़ दशक पहले सूरजदेव सिंह के परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद उनके अनुज झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने अलग राजनीति शुरू की। दूसरी तरफ सूरजदेव सिंह की पत्नी और झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह ने जनता मजदूर संघ की बागडोर अपने हाथों में ली। इसी के बाद धनबाद में जनता मजदूर संघ दो गुटों में बंट गया। कुंती गुट और बच्चा सिंह गुट। जिसके बाद से ही दोनों गुट खुद को असली जनता मजदूर संघ बताता रहा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »