महिला के साथ हुआ गैंगरेप, मेडिकल जांच में पुष्टि, पती है जेल में, सभी आरोपी फरार

AJ डेस्क: जमशेदपुर में एक 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। 6 युवकों ने बारी-बारी से आधी रात को महिला के साथ दुष्कर्म किया है। मामला MGM थाना के दलदली गांव का है। घटना 11 अगस्त की रात की है। महिला ने अज्ञात 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

 

 

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त की रात 11 बजे महिला घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान अज्ञात 6 लोग महिला को पकड़ उसके घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में ले गए। वहां बारी-बारी से सभी आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

 

 

2 साल से जेल में बंद है महिला का पति-

महिला का पति अपनी मां की हत्या के मामले में पिछले 2 साल से जेल में बंद है। महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया- महिला से गैंगरेप का केस थाना में दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। अज्ञात 6 लोगों पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »