राजनीतिक उठा पटक : CM हेमंत साम्प्रदायिक व भाषा का विवाद खड़ा कर रहे- राज सिन्हा

AJ डेस्क: झारखंड में अब बोली पर विवाद शुरू हो गया है। मगही और भोजपुरी पर सीएम हेमंत सोरेन के विवादास्पद बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। ‌भाजपा के धनबाद से विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि हेमंत सोरेन झारखंड में जाति, संप्रदाय और भाषा का बीज बो कर राजनीति करना चाह रहे हैं। उन्होंने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भाषा के आधार पर लोगों को बाटना चाहते है। वह झारखण्ड प्रदेश को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहते है। जो बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

 

भोजपुरी पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान की विधायक राज सिन्हा ने निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भाषा को भाषा से लड़ाना चाहते हैं। इनका बयान उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केवल उर्दू को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस और राजद को भी इस बयान पर घेरने की कोशिश की। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मुख्यंमंत्री ने जो बयान दिया है इस पर राजद और कांग्रेस क्या कहेगी?

 

 

बता दें कि सीएम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मगही-भोजपुरी झारखंड के लिए बॉरोड लैंग्वेज है। जो लोग भोजपुरी, मगही बोलते हैं वे सभी डॉमिनेटिंग पर्सन हैं। आंदोलनकारियों की छाती पर पैर रख, महिलाओं की इज्जत लूटते वक्त भोजपुरी में ही गाली दी जाती थी। इन बोलियों के माध्यम से झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »