धनबाद-रांची हाईवे पर कार बस के बीच टक्कर, कार में लगी आग, 5 जिंदा जले, देखें Video-

AJ डेस्क: झारखंड के धनबाद-रांची हाइवे पर बुधवार सुबह-सुबह भीषण हादसा हुआ है। इसमें 5 लोग जिंदा जल गए हैं। घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के NH-23 के मुरुबंदा इलाके की है। यहां विपरीत दिशा में आ रही कार और बस की सीधी टक्कर हो गई।

 

 

इसके बाद कार में आग लग गई। आग की लपटें उठता देख बस में सवार सभी यात्री उतर कर भाग गए। जबकि कार सवार यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के 1 घंटे बाद दमकल की गाड़ी आग बुझाने घटना स्थल पर पहुंची। कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। बस का भी आधा से ज्यादा हिस्सा जल चुका है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

 

 

 

कार के रजिस्ट्रेशन से जुटाई गई जानकारी के मुताबिक कार बिहार के पटना की। रामगढ़ पुलिस की जांच में यह निकल कर सामने आ रहा है कि कार आलोक भूषण के नाम से रजिस्टर्ड है। इनका स्थायी पता पंचशिव मंदिर के पीछे कंकड़बाग में है। हालांकि अभी तक पुलिस की मृतकों के परिजन से बातचीत नहीं हो पाई है।

 

देखें Video-

 

 

 

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीमों ने बताया कि महाराजा बस धनबाद से रांची की ओर जा रही थी। वहीं कार रांची से आ रही थी। कार काफी स्पीड में थी। मुरुबंदा के पास ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया। वह सड़क पर कभी लेफ्ट तो कभी राइट जा रही थी। बस ड्राइवर ने कार को बचाने की बहुत कोशिश की। कार के साथ उसने भी अपनी साइड बदली। लेकिन देखते ही देखते कार बस के अगले हिस्से में जा घुसी और चंद सेकेंड में ही कार में आ ग लग गई।

 

 

 

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार लोगों को तो निकलने का मौका तक नहीं मिला। लेकिन घटना के बाद बस में सवार लोगों के अफरा-तफरी मच गई। सभी बस से निकलकर भागने लगे। कोई यात्री वहां रुकने को तैयार नहीं थे।

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कार से कंकाल को निकालने का काम शुरू हो गया है। वहीं पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद NH पर आवागमन रुक गया है। इसके कारण दोनों साइड गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »