फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत तोपचांची की दो महिलाओं को CM ने दिया चेक

AJ डेस्क: बृहस्पतिवार को रांची में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के तोपचांची प्रखंड की छवि देवी एवं आरती देवी को 10-10 हजार रुपए का चेक फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत प्रदान किया। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और साड़ी देकर सम्मानित किया गया।

 

 

इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने महिलाओं की बेहतरी के लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना की शुरुआत की है। यह योजना उन महिलाओं को समर्पित है जो हड़िया दारु इत्यादि मादक पदार्थ बेचती है। योजना में सखी मंडल की वैसी महिलाओं को चिन्हित किया जाता है जो हड़िया दारु के साथ-साथ मादक पदार्थों को बेचकर जीवन यापन कर रही हैं और वे मुख्यधारा की आजीविका से के साथ जुड़ना चाहती है। ऐसी महिलाओं को विभाग द्वारा उनके मन मुताबिक वैकल्पिक आजीविका के साधन मुहैया कराए जाएंगे। यह कदम ग्रामीण इलाकों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए भी उठाया जा रहा है।

 

 

इस कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में 13 महिलाओं ने मुख्यमंत्री के ऑनलाइन वीसी में भाग लिया। जिसमें 7 महिलाएं गोविंदपुर और 6 महिलाएं बलियापुर प्रखंड से आई थी। ये महिलाएं पहले गांव में हड़िया दारु बेचती थी और अभी वे कृषि, पशुपालन, राशन दुकान जैसी आजीविका का कार्य कर रही है।

 

 

जिले में कुल 705 लाभुकों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 10000 रूपये प्राप्त होगा। जिसकी मदद से वे हड़िया दारु को छोड़कर मुख्यधारा की आजीविका से जुड़ सकेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »