भौरा में बी कॉम की छात्रा का शव फंदे से झूला मिला

AJ डेस्क: झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र स्थित 19 नंबर मांझी बस्ती निवासी अर्जुन तुरी की लगभग 20 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी का शव शनिवार को अपने ही घर में फंदे से लटकता पाया गया। इस घटना की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाँच में जुट गई है।

 

 

मृतका बीकॉम पार्ट टू की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने लड़की के शव को देखा तो उनके होश उड़ गये। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलते हैं भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए मामले की जाँच में जुट गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »