त्योहार के समय रविवार बंदी समाप्त करें मुख्यमंत्री- घनश्याम नारनोली
AJ डेस्क: गुरुवार को धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के महासचिव घनश्याम नारनोली के नेतृत्व में जिले के सांसद, धनबाद विधायक व झरिया विधायक से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को रखे गए बंदी को मुक्त करवाने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र निर्गत कराया गया।
संघ के महासचिव घनश्याम नारनोली ने बताया कि झारखंड में इस वक्त कोरोना अपने न्यूनतम स्तर पर है। अब तो स्कूल, सरकारी दफ्तर भी पूरी तरह खोले जा चुके है, बावजूद इसके अभी तक रविवार को बन्दी मुक्त नही किया गया है। कोरोना काल मे व्यवसाइयों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ, आदि त्योहार के समय रविवार की बन्दी न्यायोचित नही है। रविवार की बन्दी के कारण शनिवार को बाज़ारो में भीड़ का भार ज्यादा हो जाता है। अतः हम माननीय से आग्रह करते है कि रविवार को बंद मुक्त किया जाए।
इस संदर्भ में सांसद ने कहा कि हम बाजार खुलवाने हेतु अवश्य वार्ता करेंगे। धनबाद विधायक ने तो मुख्यमंत्री से वार्ता कर बाजार को खोलने का आग्रह भी किया। जबकि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि अब बाजार को खोलना समय की मांग व आवश्यकता दोनों ही है। वह मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत करा बाजार को खुलवाने का प्रयास करेंगी। मिलने वालों में संघ के उपाध्यक्ष रितेश नारनोली, संजय अग्रवाल, प्रकाश लाडिया, दीपक जिंदल, आदि शामिल थे।
