तीर्थ यात्रियों से भरी बस गोबिंदपुर के देवली में दस फीट गहरी खाई में गिरी, एक दर्जन घायल, मचा कोहराम

AJ डेस्क: गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली स्थित जीटी रोड पर उत्तर प्रदेश के काशी से नादिया (पश्चिम बंगाल) जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस 10 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 10 तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त बस में 68 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। जैसे ही घटना घटी वहाँ चीख-पुकार मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजा।

 

 

 

 

 

 

बस वृंदावन, काशी, अयोध्या आदि स्थानों का भ्रमण दर्शन कर बंगाल के नदिया जिला वापस लौट रही थी। यात्रियों ने बताया कि घटना के समय बस चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे बस सड़क के किनारे स्थित 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। घटना के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं लोगों को बस से निकालने का काम किया। सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को अस्पताल भिजवाया।

 

 

 

 

 

बस में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 68 लोग सवार थे। सभी भगवान का शुक्र मना रहे है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई। फिलहाल घटना के बाद सड़क किनारे बाकी यात्री अपने सामान के साथ वापस जाने का अन्य व्यवस्था होने के इंतजार में रुके हुए हैं। घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »