झारखण्ड के धनबाद सहित अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 21 से मिलेगी राहत

AJ डेस्क: धनबाद कोयलांचल में वैसे तो आज सुबह से बारिश से राहत मिली है लेकिन रांची स्थित मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में कहीं कहीं आज भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी क्षेत्र के धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला के कुछ हिस्से में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखण्ड के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में भी कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने की बात कही गयी है।

 

 

 

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर को झारखण्ड के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। यह बारिश बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »