जमशेदपुर : स्वर्णरेखा नदी की तेज धार में 2 छात्र बहे

AJ डेस्क: जमशेदपुर में शुक्रवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी की धार में 2 छात्र लापता हो गए। जबकि एक छात्र बच निकला। घटना जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह घाट पर हुई। डूबे दोनों छात्रा में आशीष कुमार सिंह (17) और नीतीन कुमार सिंह (17) शामिल है। दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जबकि इस घटना में एक अन्य छात्र अभिषेक बच गया। स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं। आशिष गोलमुरी का रहने वाला था, जबकि नितिन बाबूडीह बस्ती का रहने वाला था। दोनों काशीडीह स्थित डीएसएम स्कूल के 10वीं के छात्र थे।

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, आशीष, अभिषेक और नीतीन स्कूल बंक कर नदी में नहाने आए थे। तीनों एक साथ नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान तीनों डूबने लगे। इस दौरान अभिषेक किसी तरह नदी से बाहर निक गया और घटनास्थल से भाग गया। जबकि आाशीष और नीतीश डूबकर लापता हो गए। दोनों लापता छात्रों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशीष का भाई अभिषेक भी नदी आया था। लेकिन वह नहाने नदी में नही उतरा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »