‘झमाडा में सनसनी’ : 43 कर्मचारियों को सेवानिवृत करने की तैयारी, बन गयी सूची, अंदर पढ़ें पूरी सूची

AJ डेस्क: धनबाद के झमाडा में 43 कर्मचारियों को सेवानिवृत करने की तैयारी में जुट गया है प्रबंधन। इन कर्मचारियों का लिस्ट बनकर तैयार है। प्रबंधन के इस कार्रवाई से झमाडा कर्मियों में सनसनी फैल गयी है। हालांकि झमाडा में ‘बोर्ड’ के ही द्वारा कोई बड़े निर्णय पर मुहर लगाया जाता है और फिलहाल झमाडा में बोर्ड नही है।

 

 

झमाडा के तकनीक निदेशक सह सचिव इंद्रेश शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों को सेवानिवृत करने की तैयारी की जा रही है, उनकी नियुक्ति ही अंडर एज में हुई थी। नियमानुसार वैसे कर्मचारियों की उम्र या तो साठ वर्ष हो जाए या नौकरी करते 42 वर्ष पूरे हो जाएं, दोनों में से जो पहले होगा, उस अवधि में उन्हें सेवानिवृत करने का प्रावधान है।

 

 

 

 

 

श्री शुक्ला ने कहा कि लिस्ट में जिन कर्मचारियों का नाम है, उनकी अंडर एज में ही नियुक्ति हो गयी थी। वैसे कर्मचारियों की सेवा के 42 वर्ष पूरा होने की अवधि में ही उन्हें सेवानिवृत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। झमाडा प्रबंधन यह लिस्ट राज्य सरकार के पास भेज देगा। राज्य सरकार को आगे का निर्णय लेना है।

 

 

 

 

 

 

दूसरी ओर झमाडा कैम्पस में कर्मचारी अलग अलग गुटों में जमा होकर अपने अपने हिसाब से आगे की रणनीति पर विचार विमर्श कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »