आधुनिक आर्म्स के साथ TSPC का सब जोनल कमांडर रामराज सहित 7 गिरफ्तार

AJ डेस्क: झारखंड के कई जिलों में आतंक का पर्याय रहा टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर रामराज रजक अपने सात उग्रवादियों के साथ चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस उग्रवादी पर अलग अलग थाने में आठ मामले दर्ज हैं। इसके पास से पुलिस को बड़े पैमाने पर हथियार व गोली बरामद हुई है। चतरा एसपी को सूचना मिली थी कि रामराज रजक उर्फ अनिल बैठा उर्फ दिलीप उर्फ नायक अपने दस्ते के दूसरे सदस्यों के साथ इलाके में सक्रिय है। वह हथियार के दम पर रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहा है।

 

 

जानकारी के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक कुमार प्रियदर्शी व सीआरपीएफ के अधिकारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई। इस रान रजक पुलिस की घेराबंदी में फंस गया। साथ पकड़े गए उग्रवादी पलामू, चतरा, हजारीबाग व लातेहार के रहने वाले हैं।

 

 

बताया जाता है कि रामराज और उसका दस्का चतरा के अलावा हजारीबाग, पलामू सहित आसपास के जिलों से भी लेवी व रंगदारी की वसूली करते थे। रामराज 1997 से 2010 तक भाकपा माओवादी संगठन में सब जोनल कमांडर के पद पर रहा। वर्ष 2015 मे टीएसपीसी के एरिया कमांडर के रूप में जुड़ा। सब जोनल कमांडर अविनाश उर्फ विकास के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद सब जोनल कमांडर बनकर अलग अलग इलाकों में अपराध व वसूली की घटनाओं को अंजाम देने लगा।

 

 

 

 

 

 

पुलिस ने रामराज के अलावे उमेश कुमार, गणेश महतो, होरिल भुईयां, राहुल कुमार, श्याम उरांव और दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को एम 01 ग्रेड रायफल, एसएलआर रायफल, स्टेनगन, देशी बंदूक, दो नाली देशी कट्‌टा, रायफल गोली, एसएलआर की 61 गोली, 9 एमएम की गोली सहित अन्य कई हथियार व गोलियां बरामद किया है।

 

 

चतरा एसपी राकेश रंजन ने कहा कि हम लंबे समय से इसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को इसके इलाके में सक्रिय होने की सूचना मिली। छापेमारी में यह उग्रवादी अपने साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »