टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया, बांटे उपकरण

AJ डेस्क: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने अपने संचालन के क्षेत्रों में विविधता और समावेश की संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आज स्पर्श केंद्र, जामाडोबा में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया। डॉ सुधा सिंह, जिला कुष्ठ अधिकारी, धनबाद ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित अतिथि मयंक शेखर, चीफ (जामाडोबा ग्रुप), टाटा स्टील के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।

 

 

इस अवसर पर सहायता व सहायक यंत्र वितरण शिविर लगाया गया। कुल 34 दिव्यांग शिविर से लाभान्वित हुये। वितरित की गई सहायता सामग्रियों में एक बैसाखी, एक वॉकर और 32 जोड़ी सुरक्षात्मक जूते शामिल थे। शिवर में बनियाहिर कुष्ठ कॉलोनी, 3 नंबर डूंगरी, गांधीग्राम कुष्ठ कॉलोनी, करकेंद और भौरा कुष्ठ कॉलोनी के लोग मौजूद थे। यह कार्यक्रम टाटा स्टील की सीएसआर शाखा टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन, झरिया डिवीजन के यूनिट हेड राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया।

 

 

 

 

 

डॉ आलोक, चीफ मेडिकल ऑफिसर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड, एडमिनिस्ट्रिशन, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, जामाडोबा, डॉ पी एन सिंह, मेडिकल ऑफिसर, टाटा स्टील फाउंडेशन, डॉ बी पात्रा, मेडिकल ऑफिसर, होम्योपैथी, टीएसएफ, लाल बाबू सिंह, शंकर राव और मदन सिन्हा आदि भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »