सुदामडीह के ए एस पी आउटसोर्सिंग में जोरदार आवाज के साथ बना गोफ, हो रहा गैस रिसाव

AJ डेस्क: बुधवार की सुबह झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के एएसपी ऑउटसोर्सिंग के फायरपेच में हैवी ब्लास्टिंग के बाद जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया। साथ ही गोफ से लगातार भारी मात्रा में जहरीले गैस का रिसाव हो रहा है। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगो में दहशत वयाप्त है। घटनास्थल के पास समीप स्थित मुख्य मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे लोगों को किसी अनहोनी घटना का भय सता रहा है।

 

 

 

 

 

खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर किसी भी बीसीसीएल अधिकारी के नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। स्थानीय प्रदीप रवानी ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे से गैस रिसाव हो रहा है और अभी तक बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा हैं। गैस रिसाव स्थल के पास से ही रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों की स्थिति को देखकर यह कहा जा सकता है कि यहां के ग्रामीण मौत के साए में जी रहे हैं। कब क्या अनहोनी हो जाए और कौन काल के गाल में समा जाए यह कहा नहीं जा सकता। जबकि बीसीसीएल प्रबंधन इसको लेकर लगातार उदासीन रवैया अपनाए हुए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »