झारखण्ड यूथ इंटक कमिटी का हुआ पुनर्गठन, 16 जिलाध्यक्ष की घोषणा- रवि चौबे

AJ डेस्क: झारखंड प्रदेश युवा इंटक के अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने आज प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रदेश युवा इंटक कमेटी में दो प्रचार सचिव, आठ उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, चार संयुक्त महासचिव, तीन संगठन सचिव, नौ सचिव, तीन प्रवक्ता, एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, दो ऑफिस बीयर्स, पांचो प्रमंडलीय प्रभारी, छः कार्यकारिणी सदस्य एवं चौबीस में से सोलह जिलों के जिला अध्यक्ष सहित कूल पचास सदस्यों को जगह दी गई।

 

 

कमिटी की घोषणा करते हुए युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रयास से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में निश्चित रूप से नई कार्यकारिणी सफल होगी, साथ ही झारखंड में कार्यरत लगभग 2500000 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने में सफलता मिलेगी। कुमार रवि ने कार्यकारिणी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजीव रेड्डी, युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा और इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के दिशा निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए सेवा एवं समर्पण की भावना से काम करने की बात कहीं ।

 

 

 

 

 

 

श्री रवि ने समाज में हर तरह के कार्य करने वाले वर्ग जैसे माली, धरेलू नौकर, दैनिक मजदूर इत्यादि को संगठन में जोड़कर, संगठन को सशक्त बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंटक के संगठन को सशक्त बनाने, सभी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मासिक मजदूरी कम से कम ₹25000 सुनिश्चित कराना यूथ इंटक के पहली प्राथमिकता होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »