वाहन रिकवरी एजेंट उपेन्द्र के घर पर 14 घण्टे जमी थी NIA टीम, रूनी ने कहा- माओवादी कनेक्शन नहीं

AJ डेस्क: वाहन रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह के आवास पर कल बुधवार को NIA की टीम 14 घण्टे तक सुराग तलाशती रही। उपेन्द्र सिंह का माओवादी संगठनों के साथ कनेक्शन होने की सूचना पर NIA की टीम ने रेड किया था तो वहीं उपेन्द्र की पत्नी रोनी सिंह ने इस आरोप को खारिज करते हुए धनबाद के SSP से न्याय की मांग की है।

 

 

उपेन्द्र सिंह की पत्नी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि NIA की टीम 14 घण्टे तक उनके घर मे रही। NIA की टीम ने 5 मोबाइल, लेपटॉप, CCTV का DVR सहित अन्य सामान जब्त किया है। उनका कहना है कि BSF से अवकाश प्राप्त जवान पंकज सिंह जानबूझकर उनके पति उपेन्द्र को एक साजिश के तहत फंसा रहा है। उपेन्द्र सिंह का माओवादियों को हथियार सप्लाई करने एवम फंडिंग करने से कोई लेना देना नही है। BSF जवान पंकज पूर्व में एक लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए उपेन्द्र सिंह के सम्पर्क में था।

 

 

उपेन्द्र सिंह की पत्नी की बातों से यह स्पष्ट हो गया कि NIA की टीम बुधवार को किस मकसद से उसके घर को खंगाल रही थी। हालांकि उपेन्द्र सिंह की पत्नी रूनी सिंह ने अपने पति का पक्ष रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भी सौंपा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »