जाबांज पुलिस अधीक्षक शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा याद किए गए, श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

AJ डेस्क: ‘खूबी इतनी कि दिल में घर कर जाएंगे, भुलाना आसान नहीं, ऐसा कुछ कर जाएंगे’। ये पंक्तियां धनबाद के जांबाज पुलिस अधीक्षक शहीद रणधीर वर्मा के संदर्भ में बेहद प्रासंगिक है। धनबाद के बैंक आफ इंडिया की हीरापुर शाखा में पंजाब के भगोड़े आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो जाने के 31 वर्षों बाद भी वह धनबाद कोयलांचल की जनता के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं, तो यह उनके विशाल हृदय, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है। वरना हृदयहीन सरकारी तंत्र में धनबाद के इतिहास का यह स्वर्णिम अध्याय कब का नष्ट हो चुका होता।

 

 

 

 

 

 

मरणोपरांत अशोक चक्र विजेता रणधीर प्रसाद वर्मा को उनके 31वें शहादत दिवस पर सोमवार को धनबाद वासियों ने अपने वीर एसपी को सलामी दिया। इस मौके पर धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार, एसएसपी संजीव कुमार, पूर्व मंत्री रीता वर्मा और विधायक राज सिन्हा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए।

 

 

 

 

 

रणधीर वर्मा चौक पर जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला पुलिस बल ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। रणधीर वर्मा चौक स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर शहीद की पत्नी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर रीता वर्मा भी मौजूद रही। सलामी देने के बाद अतिथी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »