अपने नेता को गाली देने वाले की भाजपाईयों ने कर दी धुनाई, थूक चटवा, उठक बैठक कराया (देखें Video)

AJ डेस्क: धनबाद जिला भाजपा का मौन धरना उस वक्त उग्र हो उठा जब एक राह चलते व्यक्ति ने धरने की अगुवाई कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का नाम लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जिसपर आगबबूला हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी।

 

 

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर धनबाद जिला भाजपा की ओर से सिटी सेंटर के समीप गांधी चौक पर भाजपा धरना का आयोजन किया गया था। इसी बीच एक अंजान व्यक्ति धरना के समीप आकर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष को गाली देकर जान मारने की धमकी दिया। जिसपर आगबबूला हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस युवक की जमकर धुनाई कर दी। कार्यकर्ता इतने पर ही नही रुके। उन्होंने उस युवक को थूक कर चटवाया, फिर जय श्री राम बोलने के लिए कहा, इसके बाद ही उस युवक को छोड़ा गया।

 

देखें Video-

 

 

 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »