अंजुम आरा हत्याकांड के आरोपी गए जेल

AJ डेस्क: अंजुम आरा हत्याकांड के सभी आरोपितों को पुलिस ने पंद्रह दिन के प्रयास के बाद धर दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपितों का आज सदर अस्पताल कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया जायेग।

 

 

गोविन्दपुर थाना क्षेत्र की अंजूम आरा का विवाह 2020 मे मुनीडीह थाना क्षेत्र मे हुआ था और शादी के बाद से ही पती सास ससुर ननद देवर के द्वारा दहेज की मांग को लेकर तरह तरह से प्रताडित किया जाता था। यहां तक की दुसरे लोगों से शारीरिक संबंध बनाने को लेकर जबरन नशीली दवा खिलाई जाती थी। यहा तक मारपीट कर वेहोश भी कर दिया जाता था। ससुराल द्वारा प्रताड़ित होकर पंद्रह दिन पहले अंजूम आरा ने 29 दिसंबर दम तोड दिया।जिसके बाद परिजनो ने ससुराल वालो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जिले के एस एस पी कार्यालय के समक्ष शव को रख कर प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद जिले के वरिय पुलिस पदाधिकारियों के आदेश पर एस आई टीम का गठन कर आरोपियों के धरपकड़ के लिए छापेमारी की गई। पुलिसिया दबीस मे सभी आरोपी भाग कर बंगाल में सरण लिऐ हुये थे। जहा झारखंड और बंगाल पुलिस ने साझा प्रयास से सभी आरोपियों को धर दबोचा गया।

 

 

अंजूम आरा के पती रियाजुद्दीन अंसारी और आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबुल कर लिया। जिसके बाद उन्हे जेल भेजा जा रहा है। मृतका के मां को कानून पर विश्वास है पर जब तक सभी आरोपियों को फांसी की सजा नही मील जाती उनकी बेटी की आत्मा को शांती नहीं मिलेगी।

 

 

वही पुरे मामले में पीड़ित परिवार की अगुवाई कर रही फातीमा जिनत की माने तो अंजुम आरा की फरियाद पर कई माह पहले भी स्थानीय थाना को सुचना दी गई थी, पर पुलिस द्वारा पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »