झरिया में 60 पेटी शराब जब्त, 5 हिरासत में, पिस्टल भी बरामद

AJ डेस्क: झरिया थाना क्षेत्र के अंचल‌ कार्यालय के समीप झरिया पुलिस ने छापेमारी कर ‌60 पेटी शराब जब्त किया है। यहाँ से अवैध शराब बनाने के कई सामान भी बरामद हुए है। जिसके बाद झरिया पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी ओर चर्चित अवैध शराब व्यवसायी शिवजी यादव के घर छापामारी के दौरान अवैध पिस्टल बरामद हुआ है।

 

 

जिसके बाद पुलिस टीम ने शिवजी यादव के पुत्र दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राज ग्राउंड निवासी अवैध शराब बनाने के आरोपी गौरी शंकर सहित 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना लायी है। जहां पूछताछ जारी है। झरिया पुलिस ने पुरी घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी है। जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर झरिया थानेदार पंकज कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

 

जो विभिन्न जगहों पर रात भर छापामारी कर दागियों की खोज बीन करती रही। इसी दौरान करीब 3 बजे रात को शिवजी यादव के घर छापामारी के दौरान पुलिस टीम जांच पड़ताल की तो अवैध रूप से छुपा कर रखा पिस्टल बरामद किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »