कोविड टीकाकरण में धनबाद को मिला रजत, कांस्य सहित चार पुरस्कार

AJ डेस्क: कोविड टीका महा अभियान के दौरान धनबाद जिले को रजत, कांस्य तथा दो सांत्वना पुरस्कार अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा प्रदान किया गया।

 

 

इस संबंध में उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि कोविड टीका महा अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए धनबाद जिले को एक रजत, एक कांस्य तथा दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

 

कोविड टीका महा अभियान के द्वितीय सप्ताह में बाघमारा को रजत, निरसा को कांस्य, धनबाद सदर को सांत्वना पुरस्कार तथा इसके प्रथम सप्ताह में बाघमारा को सांत्वना पुरस्कार अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा प्रदान किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »