बड़ा हादसा टला : जमीन के अंदर रखे 15 बम पुलिस ने किए बरामद

AJ डेस्क: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 15 बम बरामद किए हैं। यह सभी बम प्रेशर कुकर में रखे गए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान सभी विस्फोटक को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से अब तक इस बारे में बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से यह बम लगाए गए थे।

 

 

बता दें कि पुलिस की ओर से कुचाई थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कडे रंगो पहाड़ी से डेढ़ किलोमीटर पश्चिम दिशा में जंगली रास्तों में जमीन के अंदर से यह बम बरामद लगाए गए थे। जांच के दौरान सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद जमीन के अंदर गड्‌ढ़ा कर सभी बम निकाले गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की बढ़ी गतिविधियों से घबराए नक्सलियों की ओर से अपने बचाव में यह विस्फोटक लगाए गए थे। अगर सर्च अभियान में समय रहते इनके बारे में सुरक्षा बलों को जानकारी नहीं मिलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

 

 

 

 

 

 

कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले में पिछले कुछ समय में भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियां काफी बढ़ी हुई हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस व CRPF की टीम लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »