धनबाद स्टेशन पर ट्रैन से बैग चोरी करने वाले की हुई धुनाई (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बुधवार की सुबह धनबाद रेलवे स्टेशन पर मुंबई मेल जैसे ही रुकी कुछ यात्रियों ने चार बैग लिफ्टर की पिटाई शुरू कर दी। लात घुसे की हो रही बरसात के बीच उसके सहयोगी एक महिला और एक नाबालिग भाग खड़े हुए, लेकिन दो लोगों की जमकर पिटाई जारी रही।

 

 

बाद में जीआरपी और आरपीएफ के पदाधिकारी पहुंचे और उनसे पूछताछ की तो दो में से एक बैग बरामद हो गया। जिस यात्री की बैग चोरी हुई थी उस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह जबलपुर का रहने वाले हैं और एस 7 में सफर कर रहा था। जब नींद खुली तो देखा की उनका बैग और एक महिला यात्री का पर्स गायब है और चार संदिग्ध भगाने की कोशिश कर रहे थें। यात्रियों ने उन्हें पकड़ लिया और जीआरपी को इसकी सूचना दी।

 

 

Video-

 

 

 

इस बाबत जीआरपी के एएसआई विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सूचना पर इनहे हिरासत में लिया गया है। अगले स्टेशन पर यात्री द्वारा शिकायत दर्ज कराने की बात कही गयी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »