देवघर में हादसा : त्रिकुट रोपवे का तार टूटा, दो जख्मी, NDRF ने संभाला मोर्चा

AJ डेस्क: देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिकुट पहाड़ पर बने रोपवे में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि त्रिकूट पहाड़ के रोपवे का तार टूट जाने से कई पर्यटक घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घटना की सूचना पर पहुंचे जिला के डीसी समेत कई अधिकारी घटनास्थ का जायजा लें रहे है।

 

 

 

 

 

 

डीसी ने बताया कि ट्रॉली के डिस्प्लेस होने से यह घटना घटी है। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। डीसी ने बताया कि ट्रॉली में और भी लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। इस दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम रोपवे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »