“आप” त्रि स्तरीय चुनाव में हिस्सा लेकर झारखंड में उपस्थिति दर्ज कराने के प्रयास में

AJ डेस्क: आम आदमी पार्टी झारखंड में आहूत त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभा कर सूबे की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है।

 

 

बोकारो के सेक्टर 3 में आप ने बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया। झारखंड के अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने, इसके लिए हर जिला में तत्काल कमिटी गठन करने का निर्णय लिया गया।वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में हुए चुनाव में आप को जिस कदर सफलता मिली है, उससे लोगों का रुझान आप की ओर बढ़ा है।

 

पंचायत चुनाव की तैयारी के सिलसिले में एक कदम बढ़ाते हुए बोकारो में सात सदस्यीय संचालन समिति का गठन भी किया गया जिसमें हरेंद्र नाथ चौबे, रामनाथ सिंह, कुमार राकेश, अखिल महतो, धर्मेंद्र शर्मा, उत्तम सिंह चौधरी तथा हरेंद्र मिश्र को शामिल किया गया।

 

 

बैठक में देवनाथ सिंह, हरेंद्र नाथ चौबे, कुमार राकेश, रामनाथ सिंह, अखिल महतो, भास्कर सुमन, जुनैद रहमान, कृष्ण किशोर, मदन गुप्ता, अशोक कुमार, रितेश कुमार, अयूब अंसारी, लहबाद महतो आदि शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »