वैशाली महोत्सव: कुमार सोनू के प्रोग्राम में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज {VIDEO}

AJ डेस्क: वैशाली में सिंगर कुमार सानू के प्रोग्राम में कुर्सियां फेंकी गईं। सानू शनिवार को तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव के समापन के मौके पर आए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान कुमार सानू कुछ देर के लिए ब्रेक पर चले गए। इसके बाद दर्शक आक्रोशित हो गए और कुर्सियां तोड़ने लगे। मौके पर हंगामा मच गया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। इधर, कार्यक्रम खत्म होने पर कुमार सानू भीषण जाम में फंस गए। उनके साथ स्कॉर्ट में चल रहे सुरक्षा बल, निजी सुरक्षा गार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें जाम से निकाल कर आगे के लिए रवाना किया।

 

 

तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का तीसरे एवं अंतिम दिन की शाम प्ले बैंक सिंगर कुमार सानू के नाम रही। पार्श्व गायक कुमार सानू का कार्यक्रम देखने के लिए पूरे दर्शक दीर्घा से लेकर मंच से काफी दूर तक दर्शकों उमड़ी हुई थी। मंच पर कुमार सानू के आते ही दर्शकों ने उनका अपनी तालियां से भरपूर स्वागत किया। वहीं पार्श्व गायक कुमान सानू ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर आते ही कुमार सानू ने कहा कि वैशाली आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि ये बड़े गौरव की बात है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थकंर भगवान महावीर की जन्मभूमि एवं लोकतंत्र की जननी वैशाली की धरती है।

 

VIDEO-

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान पार्श्व गायक कुमार सानू ने मंच से उतर कर दर्शक दीर्घा में बैठे डीएम उदिता सिंह एवं एसपी मनीष के साथ भी कई गीत गाए। इस दृश्य का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। जब कुमार सानू डीएम एवं एसपी के साथ पंडाल में गीत की प्रस्तुति कर रहे थे तो पंडाल में बैठे दर्शक इस दृश्य को अपने अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।

 

 

वैशाली महोत्सव के मंच पर आने के बाद पार्श्व गायक कुमार सानू ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत फिल्म आशिकी के गीत “सांसों की जरूरत है जैसे जिंदगी के लिए, बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए’ से की। इसके बाद उन्होंने “ये काली काली आंखें, ये गोरे-गोरे गाल, ये तीखी-तीखी नजरें ये हिरणी जैसी चाल’ गीत की प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद कुमार सानू ने जैसे ही वो लड़की आंखें मारे गीत की प्रस्तुति की दर्शक दीर्घा में बैठे युवा अपनी जगह से उठकर नाचने लगे। हालांकि कुमार सानू का कार्यक्रम के दौरान ब्रेक पर जाना दर्शकों को नगवार गुजरा और कुछ देर के लिए हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »