दबंग विधायक ढुल्लू के खिलाफ पीड़ित परिवार का आमरण अनशन शुरू

AJ डेस्क: धनबाद के बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार विधायक ढुल्लू महतो के पड़ोस के ही रहने वाले अशोक महतो ने विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि विधायक के लोग चिटाहीधाम के पास स्थित उनके दुकान को जबरन बंद कराना चाहते हैं। इसके लिए हर दिन उनके गुर्गे उन्हें परेशान कर रहे है।

 

 

उन्होंने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि चिटही धाम मंदिर के समीप पीड़ित अशोक महतो और कुंती देवी दुकान चलाकर परिवार पालते हैं। किंतु विधायक के गुर्गे आएदिन उनन्हे परेशान और उनके साथ मारपीट कर रहे है। विधायक के लोग उनके दुकान के सामने अपनी गाड़ी लगा देते है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उस जमीन पर धारा 144 लगाए जाने के बाद मेरे पक्ष में जिला प्रशासन द्वारा फैसला आने पर भी विधायक के लोग और विधायक उन्हें दुकान खोलने नहीं दे रहे हैं।

 

 

आज इसी को लेकर पीड़ित परिवार रणधीर वर्मा चौक पर आमरण अनशन पर बैठ गए है। धरने पर बैठे अशोक महतो का कहना है कि हम लोगों को कहीं से न्याय नहीं मिला। जिला प्रशासन द्वारा 144 पर मेरे पक्ष में आदेश आने के बाद भी विधायक ढुल्लू महतो दुकान खोलने नहीं दे रहे हैं। ना वहां के थाना प्रभारी ना अंचल अधिकारी हम लोग की कोई बात नहीं सुन रहे है। परेशान होकर आज से वो और उनका परिवार आमरण अनशन पर बैठ गया है। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक उनका ये आमरण अनशन जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »