हेमंत सरकार और बिजली, पानी संकट के खिलाफ भाजपाई उतरे सड़क, किया निगम का घेराव

AJ डेस्क: झारखंड में पानी-बिजली कटौती की समस्या को लेकर भाजपा महानगर धनबाद के द्वारा आज नगर निगम का घेराव किया गया और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

 

बताया जा रहा है कि कोयलांचल धनबाद में बिजली-पानी, गिरती विधि व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं रांची की मेयर आशा लकड़ा की अगुवाई में धनबाद नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन में शामिल हजारो भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनबाद जिला परिषद मैदान से मार्च करते हुए नगर निगम पहुंचे। इस मौके पर सांसद विधायक समेत तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें। मंच पर सांसद, विधायक रांची की मेयर आशा लकड़ा, पूर्व मेयर धनबाद समेत तमाम भाजपाइयों ने हेमंत सरकार को जमकर कोसा।

 

 

 

 

 

 

अपने भाषण के दौरान भाजपाइयों ने कहा कि हेमंत सरकार निकम्मी हो गई है। विकास से इनका कोई लेना देना नहीं है। भीषण गर्मी में हेमंत सोरेन की सरकार लोगों को पीने का पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर पा रही है। बिजली की भारी कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने परिवार और अपने विधायकों को समृद्ध बनाने में लगी है, लेकिन राज्य की जनता से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार महज कुछ दिनों की मेहमान है। वक्ताओं ने सरकार को खनन लीज समेत कई अन्य मामलों पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अपरिपक्व लोगों के द्वारा सरकार चलाई जा रही है। मेयर आशा लकरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही नही बल्कि उनके पिता शिबू सोरेन पर भी निशाना साधा और उनहे दिशोम गुरु कहे जाने पर सवाल खड़े किए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »