डॉक्टर समीर को धमकाने वाले चार गए जेल, कोई अपराधी नहीं बचेगा, डॉक्टर लौटेंगे धनबाद- SSP

AJ डेस्क: अपनों ने ही डॉक्टर समीर कुमार को डंसने का गंदा खेल खेला था। धनबाद जेल से ही डॉक्टर को रंगदारी के लिए धमकी भरा फोन किया जाता था। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने रंगदारी, धमकी का आज खुलासा करते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग निश्चिंत होकर अपना काम करे, धनबाद पुलिस अपराधियों का नकेल कसने के लिए सक्षम है।

 

 

धनबाद के प्रमुख सर्जन डॉक्टर समीर कुमार को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा था। दूसरी ओर पुलिस लगातार अपराधियों का सुराग ढूंढने और पुख्ता सबूत ढूंढने में लगी हुई थी। अंततः SSP के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम की हाथ अपराधियों के गर्दन तक पहुंच ही गई। इस प्रकरण में UP और बंगाल के भी अपराधी पकड़े गए हैं। जबकि दो धनबाद जिला के हैं।

 

 

SSP संजीव कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि धमकी का कॉल जेल से ही जाता था। जांच में यह बात सामने आई है। इस गिरोह को मोबाइल का सिम बंगाल से सिरजुदीन उपलब्ध कराता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच का सिलसिला आगे बढ़ा तो रंगदारी का पैसा खपाने वाले व्यक्ति की भी पहचान हो गई। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला बीर बहादुर सिंह को गोबिंदपुर से गिरफ्तार किया गया। बीर बहादुर खुद को कथित रूप से ट्रांसपोर्टर भी बताता है। अमन गिरोह के द्वारा वसूली गई राशि मध्य प्रदेश के एक बैंक में जमा किया जाता था, बीर बहादुर ही उसका लेखा जोखा रखता था।

 

 

 

 

 

 

धनबाद झरिया क्षेत्र का बंटी अंसारी और इलियास जिसका पुराना अपराधिक इतिहास भी है, यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। डॉक्टर समीर कुमार के बारे में सूचना बंटी ही इलियास के द्वारा जेल तक भेजवाता था। चूंकि यह दोनों भी पूर्व में जेल जा चुके हैं। बंटी डॉक्टर के हर गतिविधि पर नजर रख रहा था।

 

 

एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस लगातार अपना काम कर रही है। अब तक जो भी घटनाएं घटी हैं, उसका खुलासा किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस को सुराग ढूंढने और साक्ष्य एकत्रित करने में जो समय लग जाए लेकिन अपराधी बच नहीं सकता। यहां किसी अपराधी का वर्चस्व नही है, उनका राज कायम नही है। जो अपराधी नहीं पकड़े गए हैं, वह देश के अलग अलग हिस्सों में भागे भागे फिर रहे हैं। वहीं धनबाद पुलिस की विशेष टीम लगातार उनका पीछा कर रही है। SSP ने कहा कि अन्य जिन लोगों को रंगदारी के लिए धमकी मिली है, उसका भी जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

 

 

पत्रकारों के उपस्थिति में एसएसपी ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर डॉक्टर समीर कुमार से बात की। डॉक्टर समीर कुमार ने धनबाद पुलिस को थैंक्स भी बोला। इस मौके पर एसपी (ग्रामीण) रेशमा रामेशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमर कुमार पांडे भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »