दहशत का पर्याय बन चुका अमन सिंह दुमका जेल भेजा गया

AJ डेस्क: नीरज सिंह हत्याकांड में यू पी से गिरफ्तार कर धनबाद जेल लाया गया अमन सिंह कोयलांचल के लिए दहशत बनता जा रहा था। प्रबुद्ध वर्ग को रंगदारी के लिए फोन पर अमन सिंह गैंग के द्वारा लगातार धमकी देना पेशा का रूप लेता जा रहा था। अंततः धनबाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर आज शाम में अमन सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुमका जेल भेज दिया।

 

 

धनबाद जेल में बंद रहते हुए अमन सिंह कोयलांचल में धीरे धीरे अपना मजबूत नेटवर्क खड़ा कर रहा था। “इजी मनी” कमाने के चक्कर में छोटे छोटे अपराधी अमन गुट से जुड़ते जा रहे थे। इसमें कोई मालदार पार्टी की रेकी करता था तो कोई जेल तक सूचना पहुंचाने की भूमिका निभाता था। कोई बम, गोली चला दहशत फैलाने का प्रयास करता था तो कोई मध्यस्थता की जिम्मेवारी, वसूली की जिम्मेवारी की भूमिका निभाता था। धनबाद पुलिस इस नेटवर्क में अलग अलग भूमिका निभाने वाले लगभग हर किरदार को दबोच कर सलाखों के पीछे भेजते रही है।

 

 

 

 

 

 

जेल में बंद अमन सिंह इसके बावजूद अपना नेटवर्क चला ही रहा था। अंततः धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कोर्ट का सहारा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार MP, MLA की विशेष कोर्ट ने हर पक्ष को सुनने के बाद अमन सिंह को दुमका जेल शिफ्ट कराने का आदेश दे दिया। धनबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आज शाम में ही अमन सिंह को दुमका जेल भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »