चक्रवात “आसनी” से तबाही नहीं, तीन दिनों तक झारखंड में होगी बारिश

AJ डेस्क: चक्रवात आसनी कोई तबाही नहीं ला रहा। अब इसके समुद्री तट से भी टकराने की संभावना कम नजर आ रही है। हां, आसनी के असर से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश होने की पूरी संभावना है। झारखंड पर भी इसका असर पड़ेगा।

 

 

रांची स्थित मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात आसनी अभी बंगाल की खाड़ी में अवस्थित है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्ट सेंट्रल और उससे जुड़े साउथ वे ऑफ बंगाल में स्थित आसनी का मूवमेंट उत्तर पश्चिम की दिशा में हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यह कमजोर होते हुए शाम से देर रात तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तक जाएगा लेकिन तट से इसके टकराने की संभावना नहीं है। उसके बाद यह नॉर्थ ईस्ट की ओर रिटर्न होते हुए समुद्र में ही समाप्त हो जाएगा।

 

 

 

 

 

 

आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और बंगाल में चक्रवात आसनी का असर देखने को मिलेगा। इन राज्यों में बारिश होगी। झारखंड पर भी आसनी के असर से हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी। ग्यारह मई को बादलों का समूह झारखंड में प्रवेश करेगा। बंगाल के समीपवर्ती कोल्हान, संथाल के जिलों, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, रांची आदि जिलों में ग्यारह से तेरह मई तक हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने, गर्जन, बज्रपात और तीस से चालीस किमी के रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »