गया और औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन की मौत

AJ डेस्क: बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गई है। गया 3 लोगों की मौत हुई है। 8 लोगों की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जारी है। वहीं, औरंगाबाद में शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत हुई है। 2 लोगों का इलाज जारी है। परिवार का कहना है कि सभी ने सोमवार शाम एक साथ शराब पी थी। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

औरंगाबाद में भी मंगलवार को 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि सभी लोगों ने सोमवार रात को मदनपुर थाना के खिरियावां में शराब पी थी। आज सुबह तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले गए तब तक 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से तीनों की मौत हुई है। मृतकों में खिरियावां निवासी 52 वर्षीय शिव साव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई निवासी अनिल शर्मा और सलैया निवासी शिक्षक संतोष साव शामिल थे। वहीं 2 लोगों का शेरघाटी में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

 

 

मामला नक्सल प्रभावित इलाके आमस के पथरा गांव का है। सोमवार देर रात 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 2 लोगों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। जिसमें एक ने दम तोड़ दिया। गया में मौत का आंकड़ा 3 हो गया है। बाकी 7 लोग आमस के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों का साफ-साफ कहना है कि मरने वालों ने सोमवार की रात शराब पी थी। जहरीली शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है। मरने वालों के नाम अर्जुन पासवान और अमर पासवन थे। दोनों चाचा-भतीजा हैं। मगध मेडिकल कॉलेज में अजय पासवान और सुमन पासवान का इलाज चल रहा है।

 

 

मगध मेडिकल कॉलेज में रेफर किए मरीजों में से एक बच्ची ने बताया कि उसके पापा रात में शराब पी कर घर आए थे। रात 9 बजे के आसपास उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने कहा कि पेट में काफी दर्द हो रहा है। उलटी और दस्त भी करने लगे। इस पर उन्हें आमस सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

 

 

वहां के डॉक्टरों ने कहा कि कुछ नहीं है शराब पीने से तबीयत बिगड़ी है। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत और भी बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर गांव के लोग आमस थाना परिसर, आमस अस्पताल में बड़ी संख्या में डेरा डाले हुए हैं। बहरहाल मौत कैसे हुई है। इस बाबत प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन पीड़ित परिवार व गांव वाले साफ तौर पर कह रहे हैं कि जहरीली शराब पीने की वजह से ही लोगों की मौत हुई और तबीयत बिगड़ी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »