विभिन्न खेल के आयोजन के साथ संपन्न हुआ “समर कैम्प”

AJ डेस्क: खेल को जीवन शैली के रूप में बढ़ावा देते हुए, टाटा स्टील फाउंडेशन, झरिया डिवीजन ने स्कूली बच्चों के लिए क्रमशः डिगवाडीह स्टेडियम, जामाडोबा ग्रुप और भेलाटांड फुटबॉल ग्राउंड, सिजुआ ग्रुप में आयोजित समर कैंप के समापन समारोह का आयोजन किया। मयंक शेखर, चीफ (जामाडोबा ग्रुप), झरिया डिवीजन, टाटा स्टील और नरेंद्र कुमार गुप्ता, चीफ (सिजुआ ग्रुप), झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने क्रमशः डिगवाडीह स्टेडियम और भेलाटांड फुटबॉल ग्राउंड में समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

 

इस समर कैंप का आयोजन झरिया और उसके आसपास स्थित 24 से अधिक स्कूलों के सहयोग से किया गया। समापन समारोह में 350 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया। समर कैंप में विभिन्न खेल गतिविधियां शामिल थीं, जैसे तीरंदाजी, फुटबॉल और एथलेटिक्स आदि। प्रत्येक प्रतिभागी को एक विशेष प्रमाण पत्र और एक जर्सी दी गई। इस अवसर पर, उनके साथ साथ टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समर कैंप के सुरक्षित आयोजन में उनके समर्पण और अथक प्रयास के लिए सभी कोचों को सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड (एडमिनिस्ट्रेशन), झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, अमित रंजन, हेड, जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, सुजीत झा, सीनियर मैनेजर, सिक्योरिटी, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, संतोष महतो, रीजनल सेक्रेटरी, आरसीएमयू, पीयूष कुमार, सीनियर मैनेजर, एचआरबीपी, सिजुआ ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, नयन चंद महतो, प्रेसिडेंट, आरसीएमयू, भेलाटांड कोलियरी, संजय कुमार सिंह, प्रेसिडेंट, आरसीएमयू, सिजुआ कोलियरी, आशीष विनोद पांडे, मैनेजर स्पोर्ट्स, टाटा स्टील फाउंडेशन, जमशेदपुर तथा राजेश कुमार, यूनिट हेड, टाटा स्टील फाउंडेशन जामाडोबा और उनकी टीम भी मौजूद रही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »