उम्मीद की उड़ान: देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो 320 विमान का सफल लैंडिंग
AJ डेस्क: झारखंड का देवघर एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार है। कल ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट का जायज़ा लिया था और आज सुबह उम्मीद की पहली उड़ान देवघर एयरपोर्ट पर देखने को मिली।


कोलकाता से उड़कर इंडिगो- 320 विमान का सफल लैंडिंग देवघर एयरपोर्ट पर हुआ। इस प्रक्रिया को दो बार किया गया। कोलकाता से उड़कर आए विमान को देवघर एयरपोर्ट के रनवे पर उतारा गया और उसके बाद यहां से कुछ छन के बाद टेक ऑफ भी कराया गया। टेक ऑफ के बाद देवघर एयरपोर्ट के आसपास विमान ने दो चक्कर भी लगाए लगाया। इस उड़ान के बाद लोगों में उम्मीद जग गई है कि अब श्रावणी मेले से पहले एअरपोर्ट चालु हो जाएगा।
