बारातियों से भरे ऑटो को ट्रक ने रौंद डाला, 5 की मौत

AJ डेस्क: भागलपुर जिले में ट्रक ओर ऑटो में जबरदस्त टक्कर हुई है हादसे पांच बराती की मौत हुई है और 6 बाराती जख्मी हुए। घटना के बावत बताया जा रहा है कि रुपौली प्रखंड की रामपुर पंचायत के पोखरी टोला के निवासी छट्ठू मंडल के पुत्र वरुण कुमार की शादी को लेकर बारात भागलपुर जिला के नारायणपुर गांव के लिए बारात निकली थी।

 

 

इसी शादी में शामिल होने के लिए एक ऑटो में 12 लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच बिहपुर के पास पहुंची थी कि इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ओर 6 लोग जख्मी हैं जिसमें 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

 

सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। मारे गए लोगों में सभी की उम्र 25 साल से कम की है। इस हादसे में उदाकिशनगंज के ऑटो ड्राइवर गजेंद्र साह सहित छठू मंडल, पिंकू मंडल, मंटू मंडल और गजाधर मंडल के नाम सामने आए हैं। सभी मृतकों के शव को नवगछिया अस्पताल में रखा गया है ।और पोस्टमार्टम की अग्रिम करवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »