बिहार से देवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए बंदी की गोली मारकर हत्या

AJ डेस्क: राज्य के देवघर कोर्ट में अपहरण के एक मामले में बिहार से पेशी के लिए आये एक अपराधी की कोर्ट कैंपस में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दिन दहाड़े अपराधी अमित कुमार सिंह के ऊपर तीन गोलियां दागी गयी जिससे उसने वहीं दम तोड़ दिया। देवघर में 2012 में हुए चंचल कोठारी अपहरण मामले में वह अभियुक्त था उसी की पेशी में यहां आया था।

 

 

 

पुलिस के अनुसार एक गोली उसकी कनपटी में, दूसरी सर में और तीसरी सीने में मारी गई। मृतक अमित पटना के बिहटा का रहने वाला था और एक मामले में वहीं जेल में बंद था। उसे शनिवार सुबह को देवघर न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। पुलिस कस्टडी में ही अपराधियों ने उसे गोली मारी उसके हाथ में हथकड़ी भी लगी थी।

 

 

कोर्ट परिसर में गोली चलते ही अफरा-तफरी का माहौल छा गया मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी सुदर्शन मंडल, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट सहित पुलिस पदाधिकारी कोर्ट परिसर पहुंचे एवं मृतक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

पेशी के लिए साथ में आए एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कोर्ट से पेशी करवाकर वकालत खाना में अमित वकील के पास बैठा था तभी पीछे से आये एक अपराधी ने उस पर गोलियां दाग दी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »