संथाल के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर गया “मानसून”

AJ डेस्क: मौसम विभाग, रांची का कहना है कि संथाल के चार जिलों के रास्ते आज झारखंड में मानसून प्रवेश कर गया है। साथ ही दो से तीन दिनों के भीतर झारखंड के सभी जिलों पर मानसून का असर देखने को मिलेगा।

 

रांची स्थित मौसम विभाग की मानें तो रविवार और सोमवार को राज्य के हर जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में संथाल के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार झारखंड में मानसून का प्रभाव ठीक रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »