पलटवार : झारखंड की जनता को शर्मसार किया सुबोध कांत ने- रघुवर

AJ डेस्क: कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदर्भ में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सुबोध ने देश के सामने झारखंड को शर्मसार किया है।
श्री दास ने कहा कि इमरजेंसी काल में कांग्रेस सरकार ने हिटलर शाही चलाया था। अब जो कांग्रेस आई है वह कांग्रेस इटली है। इटली कांग्रेस से यही उम्मीद रखना चाहिए। यह भारत को हमेशा बदनाम करने का प्रयास करती है। प्रधानमंत्री मोदी जी विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं तो कांग्रेसी बौखलाहट में असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। भ्रष्टाचार, गोलमाल और घोटाला से घिरी कांग्रेस सरकार का लंबा इतिहास है। श्री दास ने भी जमकर भड़ास निकाला।