अंतराष्ट्रीय योग दिवस: केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों ने किया योग

AJ डेस्क: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विरसा मुंडा पार्क में मंगलवार को आयुष फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय के बच्चो ने योग किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में नीतू तिवारी, विजय कुमार ने बच्चो को योग कराया।

 

 

बिरसा मुंडा पार्क में अहले सुबह ही केंद्रीय विद्यालय धनबाद एक और दो तथा बोकारो, मैथन के बच्चो ने योग शिविर में भाग लिया। इस दौरान बच्चो को गरुड़ आसन, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, अनुलोम विलोम, कपालभाती, सहित अन्य आसान सिखाए गए। इस अवसर पर आयुष फाउंडेशन की सच्ची अर्पिता अग्रवाल, आयुष फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी नीतू तिवारी, आर्टिस्ट गणेश शर्मा, शिक्षक विजय, राजीव सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी। वही कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल अल्बिना लकड़ा, ने प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »