SSLNT महिला कॉलेज का प्रशासनिक भवन के लिए 16 करोड़ रु स्वीकृत

AJ डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद अन्तर्गत अंगीभूत महाविद्यालय एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय, धनबाद के प्रशासनिक भवन (B+G+3) के निर्माण कार्य हेतु 16,42,78,000 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी योजना प्राधिकृत समिति हेतु संलेख प्रारूप पर स्वीकृति दी है।

 

 

उक्त निर्माण कार्य होने से स्टुडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आच्छादित किया जा सकेगा। साथ ही, नारी शक्ति के सशक्तिकरण को बल मिलेगा। एक ओर राज्य सरकार प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए आदर्श विद्यालयों का निर्माण कर रही है, वहीं उच्च शिक्षा हेतु आधारभूत संरचनाओं को विकसित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »