कर्मनाशा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ा, टापू पर फंसे सैलानियों को रेस्क्यू कर निकाला

AJ डेस्क: कैमूर की पहाड़ियां अपने आप में बहुत खूबसूरत हैं। यहां देखने और घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां की कर्मनाशा नदी के आसपास की जगहों का इस्तेमाल लोग पिकनिक स्पॉट के रूप में करते रहे हैं। लेकिन इस नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से पिकनिक मना रहे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। ये सभी पिकनिक मनाने के लिए नदी की दूसरी तरफ करकटगढ़ जलप्रपात गए थे।

 

 

जलस्तर बढ़ने पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नदी के एक छोर से दूसरी छोर तक रस्सी बांधा। एक-एक करके सभी को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है।

 

 

बता दें कि जलप्रपात का कुछ हिस्सा बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड की रामगढ़ पंचायत में पड़ता है जबकि कुछ हिस्सा यूपी में पड़ता है। हालांकि यहां पूरे हफ्ते काफी भीड़ रहती है, लेकिन रविवार को छुट्टी होने पर वहां यूपी, बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं और नदी पार कर दूसरी तरफ जाकर वहां पिकनिक मनाते हैं। लेकिन रविवार को वे लोग आने वाले खतरे से बिल्कुल अनजान थे। अचानक यूपी के ओरवां टाड़ डैम से पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ गया और सैकड़ों लोग नदी की दूसरी तरफ फंस गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »