हाई कोर्ट के आदेश पर खुला बाघमारा विस का स्ट्रॉन्ग रूम, जलेश्वर या ढुल्लू का फैसला कोर्ट करेगा

AJ डेस्क: झारखंड में हुए 2019 विधानसभा चुनाव में बाघमारा विधानसभा परिणाम को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही निर्वाचन आयोग को भी इस मामले को जानकारी दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के आदेश के बाद बाघमारा विधानसभा से जुड़े बाघमारा विधानसभा के स्ट्रांग रूम में मतगणना से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। उसी आदेश के आलोक में आज बाघमारा विधान सभा स्ट्रांग रूम में निर्वाचन से जुड़े सभी दस्तावेज को प्रत्याशियों के समक्ष खोला गया।

 

 

इस दौरान बाघमारा विधान सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो और बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो उपस्थित रहे। धनबाद जिला प्रशासन के उप विकास आयुक्त शशि रंजन सिंह की देखरेख में स्ट्रांग रूम को खोल गया तथा सभी दस्तावेजों को देखा गया। वही स्ट्रांग रूम से बाहर निकलते हुए बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। कोर्ट को भी गुमराह करने का काम विपक्षी कर रही हैं। जनता ने अपना फैसला दे दिया है। जनता सब कुछ जानती है।

 

 

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद आज स्ट्रांग रूम के दस्तावेज को देखा गया है। धैर्य रखें निश्चित ही रिजल्ट मेरे पक्ष में आएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »